Public Holiday: होली के अवसर पर सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश घोषित किया है। इस साल 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को संभावित अवकाश (सरकारी निर्णय के अनुसार) और 4 मार्च को रंग वाली होली मनाई जाएगी। चूंकि 1 मार्च रविवार को पड़ रहा है। इसलिए कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलने की संभावना बन रही है। हालांकि 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है और सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।
कर्मचारियों के लिए क्या मतलब?
इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रविवार और होली के अवकाश को मिलाकर लंबा ब्रेक बनने की स्थिति है। हालांकि 3 मार्च को लेकर अंतिम स्थिति सरकार की आधिकारिक अधिसूचना पर निर्भर करेगी।
होली पर बैंक कब रहेंगे बंद?
होली के दौरान बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। 2, 3 और 4 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन सेवाएं जारी रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।
स्कूलों में छुट्टी की स्थिति
सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। 1 मार्च रविवार होने की वजह से बच्चों को भी लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकती है। इससे छात्रों को त्योहार मनाने के साथ-साथ आराम करने का समय मिलेगा।
क्या बन रहा है लॉन्ग वीकेंड?
अगर 3 मार्च को भी औपचारिक रूप से अवकाश घोषित हो जाता है, तो 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी पक्की हो सकती है। यह संयोग कर्मचारियों और छात्रों दोनों के लिए खास रहेगा।




