Sona Chandi Ka Bhav: शनिवार 28 फरवरी की सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,61,710 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले यही सोना 1,64,700 रुपये तक पहुंच गया था। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम रह गई है। इस गिरावट ने बाजार में खरीदारी को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।
एक दिन पहले थी तेज बढ़त
गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में ₹1,800 की तेजी आई थी और यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यानी एक ही दिन में तेज उछाल और फिर गिरावट ने बाजार को अस्थिर बनाए रखा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। ग्लोबल स्तर पर डॉलर की चाल, भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
जेपी मॉर्गन का बड़ा अनुमान
दुनिया की प्रमुख वित्तीय संस्था जेपी मॉर्गन ने सोने के लिए अपना लॉन्ग-टर्म अनुमान बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। साथ ही 2026 के अंत तक का अनुमान 6,300 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार रखा है। संस्था का कहना है कि सोने में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड जारी है और आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है।
बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली
- 24 कैरेट: ₹1,61,710 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,48,240 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
- 24 कैरेट: ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,48,110 प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु
- 24 कैरेट: ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: ₹1,48,110 प्रति 10 ग्राम
अन्य शहरों जैसे जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट का भाव लगभग ₹1,61,820 के आसपास बना हुआ है।
22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या अंतर?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाए जाते क्योंकि यह नरम होता है। 22 कैरेट सोना में थोड़ी मिलावट होती है, इसलिए यह गहनों के लिए अधिक उपयोगी होता है। कीमत में अंतर शुद्धता के कारण होता है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 28 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली में चांदी 2,500 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,000 रुपये प्रति किलो रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर चुकी थी, लेकिन फिलहाल भाव नीचे हैं।
क्या खरीदारी का सही समय?
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर आप गहनों के लिए खरीदारी कर रहे हैं तो गिरावट का फायदा उठाया जा सकता है। निवेश के नजरिए से बाजार के रुझान और वैश्विक संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।






